मनोरंजन

प्रभात वर्मा प्रेरणा हिंदी प्रचार सभा के संरक्षक बने

neerajtimes.com जबलपुर – लोकप्रिय समाचार पत्र दैनिक दस्तक प्रभात पटना के संपादक  प्रभात वर्मा को प्रेरणा हिंदी प्रचार सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने संरक्षक मनोनीत किया। प्रभात वर्मा को संरक्षक मनोनीत करने पर कवियों, साहित्यकारों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसी कड़ी में  कवि संगम त्रिपाठी ने प्रेरणा हिंदी प्रचार सभा के प्रेरणा स्त्रोत धर्म प्रकाश वाजपेयी  व बनारस के कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भिक के प्रस्ताव से अमृता गुप्ता जनकपुर धाम नेपाल की मशहूर कवयित्री को राष्ट्रीय संयोजक (नेपाल महिला शाखा) व शिक्षाविद कवयित्री सुलभा राजपूत सूरत गुजरात को प्रांतीय संयोजक नियुक्त किया है।

प्रभात वर्मा को व अमृता गुप्ता, सुलभा राजपूत को प्रेरणा हिंदी प्रचार सभा के पदाधिकारियों व कवि साहित्यकारों ने बधाई दी। प्रभात वर्मा को सर्वश्री मन्तोष भट्टाचार्य, अजय पांडेय, नंदलाल मणि त्रिपाठी, जलज शर्मा, अजय प्रकाश मिश्रा, के. एल.सोनी विनोदी, बलराम यादव, देवदत्त द्विवेदी, गोपाल जाटव विद्रोही, दिलीप अग्रवाल, पप्पू सोनी, सुबाष चंद्र, मनोहर सिंह चौहान ‘मधुकर’, पी. एल. सोनी, जि. विजय कुमार, कवयित्री अंजना सिंह, रंजना साहू बारीक, अनीता गौतम आदि ने बधाई दी।

Related posts

बस यूँ ही – सविता सिंह

newsadmin

महूं जाहूं स्कूल – अशोक यादव

newsadmin

जन्मदिन की शुभकामनाएं – ममता जोशी

newsadmin

Leave a Comment