राष्ट्रीय

राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की सत्रारम्भ बैठक आयोजित

neerajtimes.comपिण्डवाड़ा(राजस्थान) -राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत के निर्देशानुसार उपशाखा पिंडवाड़ा कार्यकारिणी की सत्रारंभ बैठक का आयोजन उपशाखाध्यक्ष मनोहर सिंह चौहान के नेतृत्व में किया गया। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष चौहान ने बताया कि संगठन के सदस्यता अभियान हेतु क्षेत्रवार दलों का गठन किया जायेगा, साथ ही अभियान में शिक्षक समस्याओं का संकलन भी किया जायेगा।

संगठन के मंत्री रमेश दहिया ने समय पर वेतन वितरण की सुचारू व्यवस्था करने की बात की ।  उपाध्यक्ष अमित लोहार ने प्रारंभिक शिक्षा के शहरी स्कूलों में शिक्षक लगाने का मुद्दा उठाया। जिला उपाध्यक्ष कांति लाल मीणा ने समय-समय पर बैठक करने और मोती राम देवासी ने 6 डी, स्टर्फिंग पैटर्न, शाला दर्पण पर सूचना अपडेट करवाने की मांग की । बैठक में प्रस्ताव बनाकर जिला कार्यकारिणी को भेजने का निर्णय लिया गया।

संगठन के मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार बैठक में मनोहरसिंह चौहान, रमेश दहिया, अमित कुमार, महेंद्रसिंह घडिया,  गुरुदीन वर्मा, मोतीलाल गरासिया, सुरेश गरासिया, अशोक मालवीय, कांतिलाल मीणा, नारायणसिंह देवड़ा, गोपाल रावल, सुरेशकुमार वसैटा, उम्मेद कंवर, सुशीला चौहान, इंद्रा,गणपतसिंह पंवार, शांतिलाल लोहार, मोतीराम रेबारी, नेनाराम गरासिया, मोहसिनखान, भैरूलाल वर्मा, हरिसिंह पंवार, खीमसिंह, लोकेश चारण, रविंद्र कस्वां सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे

Related posts

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में होली मिलन समारोह का हुआ समापन

newsadmin

कवयित्री जयपूर्णा विश्वकर्मा की किताब मन की बांसुरी का विमोचन होगा – कवि संगम त्रिपाठी

newsadmin

मशरूम की खेती आत्मनिर्भरता सुनहरा मार्ग – दिलेश्वर महतो

newsadmin

Leave a Comment