( 1 ) दिल की जमीं पे
ख़्वाहिशों के फूल खिले हैं..,
चमके प्रेम सितारे मन फलक पे !!
( 2 ) सिंची जमीन मुद्दतों से
तब उतरे सपने पलकों पे..,
चलें इनसे मिलने हकीकत में !!
( 3 ) गुज़री हवा छूकर हमें
मिले सुर धड़कनों के हमारे..,
चले सिमटते बाहुपाश में अपने !!
( 4 ) अपनी रूह से मिले
प्रेम कहानी सुनाएं किस्से..,
तुमसे हुई मोहब्बत हृदय से हमें !!
( 5 ) कहें ग़ज़ल-नज़्म प्यार के
उठे गुबार दिल में हमारे..,
चलें मोहब्बत का सैलाब पार करते !!
– सुनील गुप्ता, जयपुर, राजस्थान |
next post