मनोरंजन

 डॉ0 अशोक ‘’गुलशन’’ को श्री सरदार पटेल साहित्य रत्न सम्मान

बहराइच| प्रतिष्ठित संस्था कला ईश फाउंडेशन एवं सरदार पटेल साहित्य सामाजिक संगठन ,उ०प्र० द्वारा कवि, साहित्यकार, समाज सेवी तथा लिम्का एवं वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड सहित 56 रिकार्ड बुक्स में 56 राष्ट्रीय/ अंतर्राष्ट्रीय/ विश्व रिकार्ड बनाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके सेवानिवृत्त आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी/ क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ0 अशोक कुमार पाण्डेय ‘’गुलशन’’ को बीसलपुर पीलीभीत में आयोजित भव्य समारोह में अंग वस्त्र, प्रतीक चिन्ह सम्मान पत्र सहित श्री सरदार पटेल साहित्य रत्न सम्मान प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि डॉ0 गुलशन विगत पाँच दशक से साहित्य सेवा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान देते आ रहे हैं|  चिकित्सा तथा समाज सेवा के क्षेत्र में भी चार दशक से प्रशंसनीय कार्य हेतु इन्हें अब तक विश्व के 61 देशों तथा भारत के 23 प्रान्तों की विभिन्न संस्थाओं द्वारा 2109 तथा साहित्य सेवा हेतु 42 देशों की संस्थाओं द्वारा 927 सहित 3027 सम्मान, पुरस्कार, अभिनन्दन, अलंकरण, प्रशस्ति-प्रमाण पत्रों से  सम्मानित किया गया है|
मानवता, विश्व शांति, चिकित्सा तथा समाज सेवा के क्षेत्र में इन्हें भारत और नाइजीरिया से डी0 लिट0 तथा 30 देशों से 101 ऑनरेरी डॉक्टरेट, डॉक्टर ऑफ़ फिलोसोफी, डॉक्टर ओनोरिस कोसा, पीएचडी, डॉक्टर ऑफ़ ह्यूमैनिटी एवं 13 देशों से 97 अंतर्राष्ट्रीय सम्मान, पुरस्कार सहित भारत के 8 प्रान्तों से 47 राष्ट्रीय सम्मान, पुरस्कार एवं साहित्य के क्षेत्र में 19 देशों से 31 ऑनरेरी डॉक्टरेट, 05 देशों से डी0 लिट0, 05 देशों से 11अंतर्राष्ट्रीय सम्मान, 08 राज्यों से 12 राष्ट्रीय सम्मान-पुरस्कार, 12 देशों से 30 डिप्लोमा, 13 देशों से 113 उपाधियाँ प्रदान की गयी हैं|

Related posts

गीत – जसवीर सिंह हलधर

newsadmin

गोविंद से बड़ा गुरु – गुरुदीन वर्मा

newsadmin

झूठी यारी – राजीव डोगरा

newsadmin

Leave a Comment