मनोरंजन

झूठी यारी – राजीव डोगरा

मोहब्बत न सही,

नफरत ही किया करो,

खुशी न सही

गम ही दिया करो।

दिल से न सही,

दिमाग से ही

सोच लिया करो ।

अपनापन न सही,

परायापन ही

दिखा दिया करो।

मुस्कान न सही,

गम के आंसू ही

दे दिया करो।

बातचीत न सही,

खामोशी का आलम ही

मेरे नाम कर दिया करो।

– राजीव डोगरा

पता-गांव जनयानकड़

कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश

Related posts

दीपावली – निहारिका झा

newsadmin

साबित कीजिए कि आप जिंदा हैं (व्यंग्य) – विवेक रंजन श्रीवास्तव

newsadmin

लोकगीत – मधु शुक्ला

newsadmin

Leave a Comment