उत्तर प्रदेश

न्यायमूर्ति राजीव भारती के भाई की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे प्रदेश भर के न्यायिक अधिकारी

neerajtimes.com देवबंद — इलहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजीव भारती के बड़े भाई संजीव भारती के निधन पर गुरूद्वारा श्री गुरूनानक सभा मंे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश भर के न्यायिक अधिकारियों ने देवबंद पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
रेलवे रोड़ स्थित गुरूद्वारा साहिब में आयोजित अंतिम अरदास (श्रद्धांजलि सभा) में गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार ने कहा कि संजीव भारती मिलनसार व हंसमुख प्रवृति के व्यक्ति थे। देवबंद के पूर्व एसीजेएम रहे सरदार परविंदर सिंह सिरसा ने कहा कि भारती जी का असमय चले जाना न केवल भारती परिवार के लिए अपितु पूरे न्यायिक परिवार के लिए दुखदायी है। सभा को पंजाबी समाज के अध्यक्ष सतीश गिरधर, एडवाकेट देवी दयाल शर्मा, पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग ने भी सम्बोधित किया। न्यायमूर्ति राजीव भारती ने कहा कि वे मेरे बड़े भाई कम दोस्त ज्यादा थे। उन्होंने सभी न्यायिक अधिकारियों व देवबंद वासियों का आभार व्यक्त किया। संचालन गुरूद्वारा कमेटी के सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने किया। इस दौरान जिला जज बागपत इंद्रप्रीत सिंह जोश, जिला जज नोएडा कर्मिशयल गुरविंदर सिंह बावा, जिला जज शामली राम कौशल, जिला जज मथुरा विकास कुमार, एसीजेएम आगरा आशीष काम्बोज, जिला जज शामली फैमिली कोर्ट बृजेश शर्मा, एडीजे देवंेद्र नाथ सिंह,जज आशीषानंद, जज गौरव दीप, एडीजे कमलदीप सिंह, एडीजे अभय कृष्ण तिवारी, जज मृदुल दुबे, जज अम्बर राणा, अमित अग्रवाल, श्याम लाल भारती, वरिष्ठ पत्रकार अशोक गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष अरूण गुप्ता,डा. अनवर सईद, डा. अख्तर सईद, बालेंद्र सिंह, बलदीप सिंह,ऋषि कपूर, के अलावा बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य मौजूद रहे।
यातायात व्यवस्था संभाले रहे पुलिसकर्मी- सभा के दौरान पुलिसकर्मी सुबह से ही मुस्तैद रहे। सुभाष चौक से बाजार की तरफ आ रहे वाहनों का रूटडायवर्ट किया गया। वहीं, अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग के लिए भी व्यवस्था की गई। कोतवाली प्रभारी संदीप बालियान सभा के समापन तक मौके पर डटे रहे। न्यायिक अधिकारियों की रवानगी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related posts

कवि इंद्रजीत तिवारी को मिला जवन का मंगल सम्मान- 2022

newsadmin

श्री विश्वकर्मा मन्दिर सभा के तत्वावधान में नगर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग का स्वागत

newsadmin

संस्था मानव कल्याण मंच  देवबंद द्वारा निःशुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम

newsadmin

Leave a Comment