उत्तर प्रदेश

संस्था मानव कल्याण मंच  देवबंद द्वारा निःशुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम

neerajtimes.com देवबंद –  सामाजिक संस्था मानव कल्याण मंच, देवबंद के तत्वावधान में आज एक निःशुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा उपलब्ध कराना था, जिससे वे अपने दैनिक जीवन को सुगमता से जी सकें।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सुमन सिंघल, मैनेजर, दून वैली पब्लिक स्कूल, देवबंद उपस्थित रहीं। उन्होंने संस्था के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में अजय वर्मा ,प्रधानाचार्य, शिव शिशु मंदिर जूनियर हाई स्कूल, देवबंद ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है तथा ऐसे कार्यक्रम समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
संस्था के संस्थापक अरुण अग्रवाल ने बताया कि मंच का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना है और भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने सभी अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम की सफलता में सभी के योगदान की सराहना की।
संस्था के वर्तमान अध्यक्ष सुशील कर्णवाल ने अपने सम्बोधन में कहा की जरुरत की मदद करने पर लाभार्थियों के चेहरों पर संतोष और खुशी देखने को मिली। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्य करते रहने का संकल्प लिया।
महिला मंडल संयोजिका श्रीमती शशि गूगलानी एवं उनकी टीम ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों ने लाभ उठाया और संस्था के इस प्रयास के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पूजा छाबड़ा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महासचिव राजू सैनी, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कश्यप, प्रमोद मित्तल, लोकेश वत्स (एडवोकेट), सुनील बंसल, चंद्रप्रकाश गाबा, राजीव शर्मा, मार्गदर्शक श्रीमती अनीता बंसल, श्रीमती रीता सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीमती पूनम कौशिक, श्रीमती शुभलेश शर्मा, डॉ. कांता त्यागी, अंजली त्यागी, सुरभि अग्रवाल, श्वेता वर्मा, महासचिव ममता वर्मा, सीमा गुप्ता, बीना ऋषि, सुजाता ऋषि, अंजना मिश्रा, शिवानी पुंडीर, मीनू शर्मा, रोजी कौर, मोनिका टांक आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – महताब आज़ाद

Related posts

UP विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बने रमापति शास्त्री, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दिलाई शपथ

admin

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- अखिलेश यादव को अतीक अहमद का बचाव कोर्ट में करना चाहिए पुलिस को धमकी नहीं देनी चाहिए

newsadmin

उत्तर प्रदेश के स्कूलों की दैनिक गतिविधि में अख़बार हुआ अनिवार्य – डॉ. सुधाकर आशावादी

newsadmin

Leave a Comment