उत्तर प्रदेश

श्री विश्वकर्मा मन्दिर सभा के तत्वावधान में नगर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग का स्वागत

neerajtimes.com देवबंद – देवबंद: श्री विश्वकर्मा मन्दिर सभा (रजि0) मौहल्ला भुल्लनशाह के तत्वावधान में मन्दिर प्रांगण में नवनिर्मित नगर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग के सत्कार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम विश्वकर्मा एंव सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलित व वन्दना चैयरमेन एंव सभासदो द्वारा की गई।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डा० कान्ता त्यागी ने कहा कि श्री विश्वकर्मा सभी के लिए वन्दनीय है। दीपक राज सिंघल ने श्री विश्वकर्मा के बताए रास्ते पर चलने का आहवान किया।

कार्यक्रम मुख्य अतिथि नगर पालिका चैयरमेन विपिन गर्ग ने कहा कि सभी के प्यार व आर्शीवाद से मुझे आप लोगों की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस समाज के लोग जन्म से ही बुद्धिमान एंव इंजिनियर होते है। उन्होने कहा कि मुझे जो भी आदेश मन्दिर समिति करेगी उसका मैं विशेष रूप से पालन करूँगा । श्री विश्वकर्मा मन्दिर सभा अध्यक्ष पवन धीमान ने कहा कि मन्दिर में जीर्णाेद्वार का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। उन्होने सभी से मन्दिर के जीर्णोद्वार एंव सोन्दर्यकरण के लिए सहयोग की अपील की। विशिष्ठ अतिथियों में नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा डा० कान्ता त्यागी, प्रदेश उपांध्यक्ष व्यापार मंडल  दीपक राज सिंघल, ग्राम प्रधान करंजाली दीपक धीमान, चैयरमेन सहकारी समिति जयपाल धीमान रहे।

कार्यक्रम में सभी विशिष्ठ अतिथियों एंव उपस्थित सभासदों को माला, शाल एंव अभिनन्दन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता मांगे राम विश्वकर्मा एंव संचालन सभा का महामंत्री डॉ० सुरेन्द्र धीमान द्वारा किया गया।

इस अवसर पर गौरव विवेक, नत्थूराम, मा० रामपाल, मा० वरूण कुमार, ईश्वर दत्त, अशोक भायला, डा० नीरज, रमेश चन्द, दिनेश कुमार, विपिन कुमार, ममतीश, अरविन्द पांचाल,, राजीव, संजीव, सुमन, प्रवीण, सोमपाल, ऋषिपाल, डा० मेघराज, प्रमोद, दीपक धीमान, उषा धीमान, मोनू, हर्ष, आदि भारी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अन्त में मन्दिर सभा अध्यक्ष पवन धीमान ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।

Related posts

आज़ादी के अमृत महोत्सव में आयुर्वेद का अमृत काल

newsadmin

जनपद अलीगढ की बेटी ने किया जिले का नाम रोशन

newsadmin

अयोध्या में इस बार दीपावली पर जलेंगे 14 लाख 50 हजार दीपक

newsadmin

Leave a Comment