राजनीतिक

वोट बचाओ, देश बचाओ, लोकतन्त्र बचाओ, महारैली में इंडिया गठबंधन के सैकड़ों लोग दिल्ली रवाना

neerajtimes.com गयाजी ( डॉ अनमोल कुमार) । वोट बचाओ, देश बचाओ , लोकतंत्र बचाओ महारैली में शामिल होने कॉंग्रेस, राजद, सी पी आई, सी पी आई (एम), माले, वी आई पी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता अपने- अपने हाथों में झंडा, बैनर, विभिन्न नारों की तख्ती लेकर गया जंक्शन पर जम कर नारेबाजी करते हुए महाबोधि एक्सप्रेस, स्पेसल ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
दिल्ली रवाना होने वाले लोगों में गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार झुंना, बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, प्रदेश सचिव रंजीत कश्यप, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला उपाध्यक्ष दामोदर गोस्वामी, धर्मेंद्र कुमार निराला, सुनील कुमार पासवान, शिव कुमार चौरसिया, अर्जुन गुप्ता , नाथून पासवान, उमेश सिंह, शैलेन्द्र वर्मा, शशि किशोर शिशु, राजू कुमार, नवाब अली,अजहर उद्दीन,खालिद अमीन अमित कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह, राजेशवर पासवान, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, प्रदीप शर्मा, मदीना खातून, सैफुल्ल इस्लाम,अनुमती देवी, बृजेश राय, राजीव कुमार सिंह उर्फ लबी सिंह, नवीन कुमार, सी पी आई के अरविन्द कुमार, शूकर मांझी, सुबोध शर्मा, श्रवण सिंह, सी पी आई ( एम ) के पी एन सिंह, राम खेलावन दास, समावेश पासवान, राज़द के जिला युवा अध्यक्ष अभय कुमार सिन्हा, विनोद प्रजापति, सर्वेश सिंह, आदि ने कहा कि गया जी से हम इंडिया गठबंधन के सभी साथी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली रामलीला मैदान में पहुच कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर प्रोटेस्ट करेंगे, यह प्रोटेस्ट भारत की आत्मा का प्रोटेस्ट है, जिसमें देशभर के वो लोग जो प्रधानमंत्री, गृहमंत्री एवं ज्ञानेश कुमार के कारनामों से खफा है।
नेताओं ने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में कम से कम दस लाख लोग पूरे हिन्दुस्तान से शामिल होंगे, महारैली को राहुल गांधी, मालिका अर्जुन खड़गे, स्पा प्रमुख अखिलेश यादव, राजद प्रमुख तेजस्वी यादव, सी पी आई के डी राजा, माले के दीपांकर भट्टाचार्य, सहित कई राष्ट्रीय नेता संबोधित करेंगे।
नेताओं ने कहा कि देश में पहली बार इंडिया गठबंधन के साथ-साथ सी जे पी, सभी सामाजिक संगठनों, छात्रों, युवाओं का ज़बर्दस्त एकजुटता बना कर एक साथ प्रोटेस्ट करेंगे।
नेताओं ने कहा 01 नवम्बर का रामलीला मैदान दिल्ली का वोट बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ प्रोटेस्ट मोदी सरकार के जाने का आखरी कील साबित होगा।

Related posts

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने उत्तराखंड की राजनीति से जुड़े आधा दर्जन बड़े नेताओं को औपचारिक सदस्यता दिलाई

newsadmin

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने अपने बयान पर मांगी माफ़ी

newsadmin

वोट बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ महारैली में जिला से हजारों कॉंग्रेसजन दिल्ली जाएंगे

newsadmin

Leave a Comment