राष्ट्रीय

अखिल भारत सर्वोदय मंडल का दो दिवसीय कार्य समिति की बैठक संपन्न –  डॉ अनमोल कुमार

neerajtimes.com सीतामढी। अखिल भारत सर्वोदय मंडल की कार्य समिति की दो दिवसीय बैठक बाबा आबा कांबले की अध्यक्षता में हिसारिया विवाह भवन सीतामढ़ी बिहार में संपन्न हो गया,बैठक में 6राज्यों के करीब 62 प्रतिनिधियों ने भाग लेकर देश भर में बढ़ रहे महिलाओं के प्रति अपराध की घटना पर रोक लगाने,बिहार भूदान यज्ञ समिति कोअविलंब पुनर्गठन करने,भूदान एवं महाराष्ट ग्रामदान अधिनियम की और सक्रिय बनाने,उड़ीसा में नशाबंदी लागू करने ,अदानी ग्रुप के द्वारा सामाजिक कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमा में फ़साने का निंदा एवं विरोध करने,चुनाव आयोग द्वारा लोकतंत्र की हत्या करने,सेटेलाइट सिटी योजना का किसानों के द्वारा विरोध करने,खादी संस्थाओं के समक्ष उत्पन्न स्थिति वो संकट, गांधी स्मृति यात्रा का राज्य स्तर पर आयोजन करने आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया, और कई निर्णय लिये गए।बैठक में 8राज्यों में गांधी स्मृति यात्रा का आयोजन,देश भर के 200साथियों की एक टीम बनाकर सर्वोदय समाज का मजबूत करने का कार्य करना,60गांवों में महिलाओं के बीच शांति सेना शिविर का आयोजन करना,भूदान एवं खादी ग्रामोद्योग की समस्या को लेकर मुख्य मंत्री बिहार से मिलने का कार्यक्रम बनाया गया।
इस अवसर पर गुजरात से महादेव विद्रोही,मध्य प्रदेश के अरुण भारतीय,महाराष्ट से बाबा कामले,एवं धर्मेंद्र सिंह राजपुर,झारखंड से विश्वनाथ,आजाद,विनोद स्वरूप,उड़ीसा से कैलाश साहू,रमाकांत भाई,बिहार से डॉ आनंद किशोर,विजय भाई,सीमा कुमारी,नंद किशोर मंडल,चंद्र भूषण,राम प्रमोद मिश्रा,संजीव कुमार,सूर्य नारायण भारती,मुनीश ओम प्रकाश सिंह अधिवक्ता,प्रवीण सिंह,डॉ दीपक कुमार सिंह, के अलावे कई जिलों के सर्वोदय के अध्यक्ष,लोकसेवक,सर्वोदय मित्र उपस्थित थे।
बैठक में अगला अधिवेशन उड़ीसा, और कार्य समिति की बैठक सतना मध्यप्रदेश में आयोजित करने का तय किया गया।

Related posts

मनुवादी व्यवस्था – प्रदीप सहारे

newsadmin

पीटीएम में अधिक अभिभावको की उपस्थिति पर सहायक निदेशक ने जताया संतोष

newsadmin

मानसून में कहर बरपाता प्रकृति का रौद्ररूप – मनोज कुमार अग्रवाल 

newsadmin

Leave a Comment