जन्मदिन की बधाइयाँ, करें पुत्र स्वीकार।
है सबकी शुभकामना, खुशियाँ मिलें हजार।।
बहुत-बहुत शुभकामना, तुमको प्रियवर आज।
सुखमय हो जीवन सदा, सुंदर हो हर काज।।
माँ शारदे की हो कृपा, ज्ञान मिले भरपूर।
बुद्धि-शुद्धि बढ़ती रहे, जीवन में हो नूर।।
जीवन भर मिलती रहें, खुशियाँ सदा अपार।
ईश्वर की करुणा रहे, हर पल तुम पर प्यार।।
शुभ सरिता बहती रहे, जीवन हो सत्संग।
घर-आँगन खिलते रहें, प्रेम-प्रीति के रंग।।
धर्म-कर्म-अध्यात्म का, सदा करो उत्थान।
सद्गुण से जग जीत लो, बढ़े तुम्हारा मान।।
उन्नति-पथ बढ़ते रहो, स्वप्न करो साकार।
ईश्वर-कृपा बनी रहे, जीवन हो खुशहाल।।
सत्य-धर्म की राह पर, रखना तुम विश्वास।
नेकी के दीपक जले, पूरी हो हर आस।।
स्नेह-सुधा बरसती रहे, अपनों का संसार।
रिश्तों में मधुरता रहे, मन में रहे बहार।।
करुणा, सेवा, प्रेम से, जीवन करना धन्य।
मानवता के पथ चलो, बनना सदा अनन्य।।
कर्मभूमि में नाम हो, यश फैले चहुँ ओर।
सद्कर्मों की सुगंध से, महके जीवन-डोर।।
संकट आए सामने, रखना मन में धीर।
हिम्मत से हर राह को, करना सदा अधीर।।
आयु बढ़े आनंद से, स्वस्थ रहें तन-प्राण।
हर पल मंगलमय रहे, जीवन का अभियान।।
प्रज्ञान सदा नाम हो, ज्ञान बने पहचान।
सद्बुद्धि, संस्कार से, बढ़े सदा सम्मान।।
जन्मदिवस के शुभ दिवस, मंगल हो हर काम।
सौरभ बन फैला रहे, प्रज्ञान सदा नाम।।*
— डॉ. सत्यवान सौरभ एवं डॉ. प्रियंका सौरभ
333, परी वाटिका, कौशल्या भवन, बड़वा (सिवानी) भिवानी,
हरियाणा – 127045, मोबाइल :9466526148,01255281381