राष्ट्रीय

डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

neerajtimes.com मुजफ्फरपुर (कुमार संदीप) – मुजफ्फरपुर के मुरौल प्रखंड अंतर्गत रैनी गांव निवासी वरिष्ठ साहित्यकार एवं चिकित्सक डॉ. विजय कुमार पाठक ‘प्रसून’ को हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति उनके निरंतर समर्पण और सृजनशील लेखन के लिए बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति, बाजपुर, उत्तराखंड द्वारा ‘हिंदी हितैषी सम्मान’ से अलंकृत किया गया। संस्था के संस्थापक बादल बाजपुरी एवं संरक्षक पंकज शर्मा ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।स्वास्थ्य सेवा के साथ साहित्य-साधना में निरंतर रत डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून की रचनाएं पाठकों के अंतर्मन को स्पंदित कर भावों की तरंगें जगाती हैं। इस सम्मान से साहित्यिक जगत के साथ उनके परिजनों में भी हर्ष और गौरव का वातावरण है।

Related posts

कविता – श्याम कुंवर भारती

newsadmin

लाल किले की प्राचीर से आत्मनिर्भर और सशक्त भारत का संदेश – कुमार कृष्णन 

newsadmin

भूदान आंदोलन के प्रणेता संत विनोबा भावे त्याग और करुणा की साक्षात् प्रतिमूर्ति : डॉ. विजय कुमार पाठक ‘प्रसून’

newsadmin

Leave a Comment