राष्ट्रीय

भूदान आंदोलन के प्रणेता संत विनोबा भावे त्याग और करुणा की साक्षात् प्रतिमूर्ति : डॉ. विजय कुमार पाठक ‘प्रसून’

neerajtimes.com मुजफ्फरपुर (कुमार संदीप) –  मुरौल प्रखंड के रैनी गांव में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धा, स्मृति और विचारों के आलोक में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए आचार्यकुलम के जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. विजय कुमार पाठक ‘प्रसून’ ने कहा कि आचार्य विनोबा भावे करुणा, त्याग और मानवता के साक्षात् प्रतीक थे। उन्होंने अपने जीवन को सर्वोदय के सिद्धांतों के लिए समर्पित कर समाज को सेवा, समता और सद्भाव का मार्ग दिखाया।

डॉ. विजय कुमार पाठक ने कहा कि विनोबा भावे का जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणा-पुंज है। उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात कर ही हम एक संवेदनशील एवं समतामूलक समाज की निर्मिति कर सकते हैं। कार्यक्रम में समाजसेवी विनोद कुमार पाठक, किशोर कुमार पाठक, कुणाल कुमार, कुमकुम देवी, उदय ठाकुर, विशाल कुमार पाठक एवं हर्षित राज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

शिक्षक गुरुदीन वर्मा हुए राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान से सम्मानित

newsadmin

जागेश्वर मंडल जिनके लिए राजनीति लोकसेवा का संकल्प थी – कुमार कृष्णन

newsadmin

सेवानिवृत्ति अभिनंदन समारोह के अवसर पर भव्य कवि सम्मेलन का किया गया आयोजन

newsadmin

Leave a Comment