राष्ट्रीय

सिमरा किशनपुरा में विद्यार्थियों ने धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

neerajtimes.com – भक्ति, उल्लास और भारतीय संस्कृति के रंगों से सराबोर सिमरा किशनपुरा में विद्यार्थियों की टोली ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया। पूरे आयोजन में बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और वातावरण कृष्णमय हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री फतह नारायण राजकीय मध्य विद्यालय, सिमरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिनेश प्रसाद यादव एवं ग्रामीण चिकित्सक सह समाजसेवी गणेश महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में आर्यन ने श्रीकृष्ण, काजल कुमारी ने राधा तथा बिट्टू ने सुदामा की भूमिका निभाकर शानदार प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने कृष्ण-सुदामा मिलन, कृष्ण आरती एवं मटका फोड़ सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में केक काटकर विद्यार्थियों ने उत्सव को और भी यादगार बना दिया।

आयोजन को सफल बनाने में अभिषेक, मृत्युंजय, चित्रांशु, प्रिंस, सुमित, मनीष, रवि, चंदन, अमित एवं रंगीश सहित पूरी आयोजक टीम का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर युवा साहित्यकार कुमार संदीप ने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं सनातन परंपराओं को जीवंत रखने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा, उत्साह और आयोजक टीम के समर्पण ने कृष्ण जन्मोत्सव को विशेष बना दिया। आयोजक टीम की मेहनत और समर्पण की जितनी प्रशंसा की जाए, कम है। भक्ति के रंग में रंगा यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए केवल उत्सव नहीं, बल्कि संस्कृति, संस्कार और श्रीकृष्ण के आदर्शों से जुड़ने का सुंदर अवसर भी बना। भक्ति, संस्कृति और उल्लास से सराबोर हुआ आयोजन; कृष्ण-सुदामा मिलन व मटका फोड़ ने मोहा मन।   रिपोर्ट -कुमार संदीप

Related posts

कहानिका महिला कल्याण समिति ने मनाया गणतंत्र दिवस

newsadmin

बिहार में सहायक प्राध्यापक भर्ती पर संग्राम,आंदोलनकारियों को मिली राहत – कुमार कृष्णन

newsadmin

विनोबा के बिहार में भूदान का अधूरा वादा – कुमार कृष्णन

newsadmin

Leave a Comment