उत्तर प्रदेश

के.एल. जनता इंटर काॅलेज का प्रबंधक बनने पर किया राजन छाबड़ा का अभिनंदन

neerajtimes.com देवबंद — के.एल.जनता इंटर काॅलेज का प्रबंधक चुनाव जीतने के बाद गुरूद्वारा साहिब माथा टेकने पहुंचे गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार के पुत्र राजन छाबड़ा का गुरूद्वार कमेटी की ओर से सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।
गुरूद्वारा कमेटी के सचिव गुरजोत सिंह सेठी व उपाध्यक्ष बालेंद्र सिंह ने कहा कि राजन छाबड़ा ने के.एल.जनता इंटर काॅलेज के प्रबंधक पद का चुनाव जीतकर समाज का मान बढाया है। राजन छाबड़ा ने गुरूद्वारा कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य काॅलेज का सर्वांगीण विकास करना है। इस दौरान सेठ कुलदीप कुमार, श्याम लाल भारती, डा. गुरदीप सिंह सोढी, सतीश गिरधर, परमजीत सिंह, राजपाल सिंह नारंग, अमित भारती, धर्म सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related posts

रोहिला क्षत्रिय अस्तित्व न्याय मोर्चा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को भेजा ज्ञापन

newsadmin

एसबीआई देवबंद शाखा स्मार्ट कृषि ग्राहक मिलन  भव्य समारोह का किया आयोजन

newsadmin

जीपीए के नवनियुक्त मंडलाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत – महताब आज़ाद

newsadmin

Leave a Comment