उत्तराखण्ड

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद् पर्वतीय डिपो देहरादून के चुनाव में अध्यक्ष पद पर एकम गिल जीते

neerajtimes .com देहरादून (विनोद निराश) — रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद् शाखा पर्वतीय डिपो देहरादून के चुनाव आज विधिवत रूप से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। मतदान आज सुबह प्रथम बस सेवा से शरू होकर अंतिम बस सेवा तक जारी रहा। हालाँकि चुनाव केवल एक पद के लिए यानी शाखा अध्यक्ष पद पर ही हुआ। शाखा मंत्री पद पर भूतपूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह एवं शाखा कोषाध्यक्ष पद पर सुधीर कुमार को निर्विरोध मनोनीत किया गया।
एकम गिल परिचालक को 135 मत पड़े जबकि जयदेव सिंह नेगी चालक को 75 मत मिले। 1 वोट कैंसिल पाया गया। इस प्रकार कुल 211 वोट पड़े।   शाम 5 बजे तक 77% मतदान हुआ जबकि कुल मतदान 82% हुआ हैं। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद् शाखा पर्वतीय डिपो में अध्यक्ष एकम गिल, मंत्री महेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार चुने गए। चुनाव अधिकारी सतपाल, विरेन्द्र उनियाल एवं क्षेत्री की उपस्थिति में चुनाव  सम्पन हुआ।

Related posts

अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस 2023 के 25 दिन पूर्व ‘योग महोत्‍सव’ आयोजित

newsadmin

औद्योगिक ईकाई स्थापना में प्रशासन द्वारा किया जायेगा सहयोग- जिलाधिकारी रीना जोशी

newsadmin

मुख्यमंत्री ने जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में फॉरेस्ट कर्मियों के साथ चर्चा की

newsadmin

Leave a Comment