उत्तर प्रदेश

हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस व चाकू बरामद

neerajtimes.com देवबंद — देवबंद कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध चाकू के अलावा एक अवैध 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
पुलिस के अनुसार, लहसवाडा निवासी दिलशाद कुरैशी पुत्र मोहम्मद कालू द्वारा थाना देवबंद में लिखित तहरीर दी गई थी।
तहरीर में आरोप लगाया गया था कि अब्दुल रहमान पुत्र इस्लाम, निवासी मोहल्ला शाहजीलाल, थाना देवबंद, द्वारा वादी से रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया गया तथा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी थी।
घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी देवबंद अमित सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक देवबंद संदीप बालियान के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार अभियुक्त की तलाश में जुटी थी।
इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुकदमे में वांछित चल रहे अब्दुल रहमान पुत्र इस्लाम को हाईवे पर साईं धाम से आगे जड़ोदा जट गांव की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध चाकू, एक 315 बोर का तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में:
उपनिरीक्षक आनंद कुमार कां. संजीव कुमार कां. रोहित कुमार कां. सिद्धार्थ गौतम शामिल रहे।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related posts

गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकाली प्रभातफेरी : दो नवम्बर को निकलेगा विशाल नगर कीर्तन

newsadmin

जीपीए के नवनियुक्त मंडलाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत – महताब आज़ाद

newsadmin

उत्तर प्रदेश में दिल्ली से लाये शराब तो जाना पड़ेगा जेल

newsadmin

Leave a Comment