उत्तराखण्ड

यमकेश्वर विधानसभा में किए जा रहे विकास एवं जनहित कार्यों के संबंध में सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट निंदनीय

neerajtimes.com – हाल ही में एक व्यक्ति द्वारा यमकेश्वर विधानसभा में किए जा रहे विकास एवं जनहित कार्यों के संबंध में सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं तथ्यहीन पोस्ट प्रसारित कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया गया। इस विषय पर मैंने पहले भी वीडियो के माध्यम से अपनी बात रखी थी।
अब उक्त व्यक्ति के विरुद्ध झूठी, आधारहीन एवं मान हानि कारक सामग्री प्रसारित करने के मामले में 50 लाख रुपये की मानहानि तथा फौजदारी के अंतर्गत कानूनी नोटिस भेज दिया गया है।
हम पत्रकारिता और पत्रकारों का सम्मान करते हैं, लेकिन किसी भी समाचार को तथ्यों और निष्पक्षता के आधार पर प्रस्तुत करना आवश्यक है। बिना प्रमाण के आरोप लगाना लोकतंत्र और पत्रकारिता दोनों की गरिमा के विरुद्ध है।
यदि किसी के पास विकास कार्यों में अनियमितता के प्रमाण हैं तो उचित मंच न्यायालय है, न कि सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाना। माफ़ी न मांगे जाने पर आगे न्यायालय में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
– अमन बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चांदपुर, विकासखंड द्वारिखाल, विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर

Related posts

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में इको टूरिज्म के संबंध में बैठक ली

newsadmin

द पॉली किड्स ने मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह और इन्वेस्टीचर सेरेमनी

newsadmin

मंगलौर में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने किया 29 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

newsadmin

Leave a Comment