उत्तर प्रदेश

यूपी प्रेस क्लब सभागार में प्रयागराज की डॉ पूर्णिमा पाण्डेय पूर्णा मातृ शक्ति विशिष्ट सम्मान- 2026 से सम्मानित

neerajtimes.com लखनऊ: – लखनऊ विश्व हिंदी रचनाकार मंच द्वारा 23अगस्त 2026 को यूपी प्रेस क्लब सभागार में नारी रत्न समारोह एवं भारत के महिला काव्यरत्न भाग-3 पुस्तक के लोकार्पण में प्रयागराज की वरिष्ठ कवयित्री डॉ पूर्णिमा पाण्डेय को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। जिसमें डा. पूर्णा को मातृशक्ति विशिष्ट सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवम सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात सभी का आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया गया। मुख्यअतिथि श्री राघवेंद्र ठाकुर, विशिष्ट अतिथि डॉ पूर्णिमा पाण्डेय ‘पूर्णा’ , समारोह संयोजक विभा प्रकाश अध्यक्ष डॉ शोभा दीक्षित रहे। मंच संचालन मीनाक्षी सिंह ने किया।
इस भव्य साहित्यिक समारोह में उनकी पुस्तक ‘छंदमणिका’ का भी लोकार्पण हुआ। डॉ पूर्णिमा पाण्डेय ने अपनी पुस्तक छंद मणिका से कुछ रचनाएं भी पढ़ कर वाहवाही बटोरी। डा. पूर्णा की इस उपलब्धि पर साहित्य प्रेमियों और उनके परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाइयां शुभकामनाएं दी है।

Related posts

जामिया कासिमिया में छात्रों व उस्तादों ने किया पौधारोपण, मौलाना :  इस्लामी  तालीम में वृक्षारोपण का विशेष – महत्व इब्राहिम कासमी 

newsadmin

अंतरिक्ष में नया इतिहास रचेंगे लखनऊ के शुभांशु – विवेक रंजन श्रीवास्तव 

newsadmin

कवयित्री कमला पैन्यूली उनियाल को मिला ‘महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान’

newsadmin

Leave a Comment