neerajtimes.com देवबंद — निकटवर्ती ग्राम करांजलि में बुधवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब रुड़की निवासी सुशील पुत्र सोम कुमार बाइक से गांव से गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर नाले की पुलिया से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सुशील सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को उपचार के लिए देवबंद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक डॉ. गौरव ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार युवक को गंभीर चोटें आई थीं। उसकी हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
हादसे की सूचना मिलने के बाद घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। रिपोर्टर — महताब आज़ाद
previous post
next post