उत्तर प्रदेश

लटके हुए बिजली के तारों को ठीक कराने की मांग को लेकर एस.डी.ओ. को सौंपा ज्ञापन

neerajtimes.com देवबंद — काॅलोनी में हादसों को दावत दे रहे लटके हुए बिजली के तारों को ठीक कराने की मांग को लेकर कालोनी वासियों ने एस.डी.ओ. को ज्ञापन सौंपा। एस.डी.ओ. को सौंपे ज्ञापन में रेलवे रोड़ स्थित दुर्गा कालोनी वासियों ने बताया कि कालोनी में बिजली के तार अव्यवस्थित व जर्जर स्थिति में नीचे लटके पड़े है। जिससे हर समय दुर्घटना का भय बना रहता है। तेज हवा चलने पर स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। कॉलोनी वासियों ने एसडीओ से तारों को व्यवस्थित करके कालोनी को सुरक्षित करने की मांग की। इस दौरान श्रीनिवास त्यागी, गौरव शर्मा, राजेश ऋषि, दीपक राणा, योगेंद्र यादव, जितेंद्र गोयल, गगनदीप सिंह, मनोज राणा आदि मौजूद रहे।       रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related posts

उप्र को मिलने वाली है 80 हजार करोड़ रुपए के 1406 प्रॉजेक्ट्स की सौगात

newsadmin

लखनऊ में गर्मी से छूटे पसीने, पारा 40 के पार

newsadmin

नारा लगाने और सौहार्द बिगाड़ने पर पुलिस हुई सख्त

newsadmin

Leave a Comment