उत्तर प्रदेश

करांजलि गांव में पुलिया से टकराई बाइक, रुड़की निवासी युवक गंभीर घायल

neerajtimes.com देवबंद — निकटवर्ती ग्राम करांजलि में बुधवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब रुड़की निवासी सुशील पुत्र सोम कुमार बाइक से गांव से गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर नाले की पुलिया से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सुशील सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को उपचार के लिए देवबंद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक डॉ. गौरव ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार युवक को गंभीर चोटें आई थीं। उसकी हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
हादसे की सूचना मिलने के बाद घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।    रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related posts

माता-पिता को समर्पित ‘विमला ज्ञान साहित्य मंच’ पर काव्य गोष्ठी हुई संपन्न

newsadmin

UP: योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा, एक और सीट हुई खाली

admin

आज़ादी के अमृत महोत्सव में आयुर्वेद का अमृत काल

newsadmin

Leave a Comment