राष्ट्रीय

केन्द्र सरकार सनातन मंत्रालय का गठन करे – स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज

neerajtimes.com दिल्ली । लक्ष्मी नगर यमुना बचाओ कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सनातनी अखाड़ा के संस्थापक संयोजक स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज तथा यमुना बचाओ आन्दोलन के जनक संस्थापक संयोजक स्वामी हरिदास महाराज ने संयुक्त रूप से अपने पदाधिकारियों के साथ प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि सनातन की सुरक्षा, मठ मन्दिरों की सुरक्षा, एवं साधु – संतों के मान सम्मान के लिए केन्द्र सरकार संसद में प्रस्ताव पारित कर सनातन मंत्रालय का गठन करे। अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने भगवा वस्त्र पहनकर साधु संतो का अपमान करने वाले सांसदों की घोर निन्दा करते हुए कहा कि भगवा वस्त्र केवल कपड़ा नही है सनातनियों की आस्था, संकल्प, प्रेम, संस्कृति, पूजा, आदि जुड़ी हुई है। और जो भगवा वस्त्र का अपमान करेगा साधु समाज कभी माफ नही करेगा। जिस तरह से निर्दलीय संसद पप्पू यादव ने भगवा वस्त्र पहनकर हाथ में भगवान श्री राम प्रभु की फोटो को अयोध्या के संसद अवधेश प्रताप के पैरों में रखकर प्रभु श्री राम जी का अपमान किया और विपक्ष के नेता राहुल गाँधी ने दान पप्पू यादव के पास रखे दान पेटी में रुपया डाल कर कुछ सांसदों के द्वारा भगवा वस्त्र पहने पप्पू यादव को चोर चोर कहकर साधुओं का अपमान किया गया यह भी घोर निंदनीय है। सन्त समाज ने पप्पू यादव की सदस्यता समाप्त कर गिरफ्तार करने की माँग सरकार से की है। सन्तों ने कहा कि यदि सरकार 15 दिवस के भीतर भगवा वस्त्र का अपमान करने वाले नेताओं पर कार्यवाही नही करती है तो बहुत जल्द दिल्ली के जंतर मंतर में सारे सनातनियों को एक कर उग्र आन्दोलन किया जायेगा। प्रेस वार्ता में स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज, स्वामी हरिदास महाराज, स्वामी रूद्रानन्द गिरि महाराज, राजकुमार चन्द्रवंशी, पण्डित अनिल शर्मा, स्वामी गजराज महाराज, डॉ. आर. पी. सिंह, रजनीश शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। – रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार

Related posts

रामचरित मानस में स्थापत्य एवं वास्तु शास्त्र – इंजी. विवेक रंजन श्रीवास्तव

newsadmin

सशक्त हस्ताक्षर संस्था के आयोजन में गंगांजलि का लोकार्पण

newsadmin

हिंदी प्रेमी डॉ आचार्य धनंजय पाठक हुए सम्मानित

newsadmin

Leave a Comment