उत्तराखण्ड

भारत विकास परिषद शाखा की कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे एसपी देहात,, की शिवभक्तों की सेवा

neerajtimes.com रुड़की — बोट क्लब चौक स्थित भारत विकास परिषद शाखा रुड़की के कांवड़ सेवा शिविर में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा की तथा गंगनहर किनारे स्थित लगे विभिन्न कांवड़ शिविरों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया।उन्होंने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सावन माह में शिवभक्तों की निस्वार्थ सेवा करना पुण्य का कार्य है और ऐसे सेवा शिविर समाज में सेवा,समर्पण और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। अध्यक्ष आशा चंद्रा ने कहा कि किसी भक्तों की सेवा ही सच्ची सेवा है और उनकी संस्था द्वारा ऐसे सामाजिक कार्य कर जाते रहते हैं।इस दौरान शिविर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा।इस अवसर पर व्यापारी नेता अरविंद कश्यप,युवा समाजसेवी सौरभ सिंघल,शशिकांत अग्रवाल,संजय सिंघल,मयंक अग्रवाल,अनिल जैन, पारुल गोयल,स्वीटी अग्रवाल,कमलेश अग्रवाल,पूजा गुप्ता,संजय सिंघल,मनमोहन शर्मा,राजेश गुप्ता,विपिन कुमार तथा मनोज अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related posts

केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना “अग्निवीर” जवानों की भर्ती का विरोध करते हुए ऋषिकेश में भी छात्रों ने किया नेशनल हाईवे को जाम

newsadmin

मुख्यमंत्री ने कृषि, उद्यान, समाज कल्याण विभाग में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

newsadmin

स्तनपान सिर्फ शिशु नहीं माताओं के लिए भी लाभदायक है- डॉ. शरण्या

newsadmin

Leave a Comment