उत्तराखण्ड राजनीतिक

एंटी पेपर बिल पर संसदीय मुहर, पीएम मोदी की युवाहित में अटूट प्रतिबद्धता : भाजपा

​देहरादून 30 जुलाई। भाजपा ने एंटी पेपर लीक बिल पर लगी संसदीय मुहर को प्रधानमंत्री मोदी युवाहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता बताया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देहरादून से लेकर दिल्ली तक हमारी सरकारें नियुक्ति प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष और ईमानदार बनाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठा रही हैं। वहीं कांग्रेस और विपक्ष पंजाब, झारखंड, केरल, कर्नाटक की अपनी सरकारों के घोटालों पर चुप्पी साधे है।

​मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में जारी बयान में उन्होंने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अपनी सरकारों में भर्ती घोटालों और नकल माफिया को संरक्षण देने वाली कांग्रेस को आज आईना देखने की जरूरत है। पंजाब, झारखंड, केरल और कर्नाटक जैसे कांग्रेस व उनके सहयोगियों द्वारा शासित राज्यों में हो रहे पेपर लीक और नकल के मामलों पर कांग्रेस पूरी तरह मौन साधे हुए है। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद भर्ती प्रक्रियाओं में नकल और भ्रष्टाचार की नींव रखने वाली पार्टी कांग्रेस ही है। कांग्रेस शासनकाल में एक के बाद एक कई बड़े मामले सामने आए, जिनमें शामिल हैं पटवारी परीक्षा घोटाला, दारोगा भर्ती घोटाला, बीडीओ भर्ती घोटाला, सिडकुल और पशुपालन विभाग भर्ती में अनियमितताएं आदि। इन दर्जनों घोटालों पर कोई ठोस कार्रवाई करने के बजाय तत्कालीन कांग्रेस सरकारों ने मामलों को दबाने का काम किया। परिणामस्वरूप गड़बड़ी और घोटालों में लिप्त तत्व राजनीतिक संरक्षण में मजबूत होते चले गए। कांग्रेस ने कभी भी नकल रोकने के लिए न तो कोई नीति बनाई और न ही कोई ठोस प्रयास किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने जोर देते हुए कहा कि वर्तमान धामी सरकार ने युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए देश का सबसे कठोरतम नकल विरोधी कानून लागू किया है। इसके सुखद परिणाम आज सबके सामने हैं, सैकड़ों नकल माफिया और घोटालेबाज़ आज सलाखों के पीछे हैं, दर्जनों बड़ी प्रतियोगी परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता और सकुशलता से संपन्न हो चुकी हैं, जिन पर कोई सवाल नहीं उठा। जिन एकाध प्रकरणों में गड़बड़ी का संज्ञान मिला, सरकार ने बिना विलंब तत्काल और कठोरतम कार्रवाई की।

श्री महेंद्र भट्ट ने कहा कि यह अत्यंत शर्मनाक है कि कांग्रेस उत्तराखंड के युवाओं के बीच झूठ और भ्रम फैला रही है। कांग्रेस संसद और दिल्ली की सड़कों पर हंगामा करती है, लेकिन अपने और अपने सहयोगी दलों के राज्यों में हो रही नकल और धांधली पर चुप्पी साधे रहती है। वहीं केंद्र सरकार की तरह भाजपा, प्रदेश के योग्य और प्रतिभावान युवाओं के हक को सुरक्षित रखने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है।

Related posts

असहाय-जरूरतमदों के चेहरे खिला गया डीएम का दूरस्थ जौनसार-बावर दौरा

newsadmin

महिला सशक्तिकरण को समर्पित जिला प्रशासन का प्रोजेक्ट “ऑटोमेटेड पार्किंग” धरातल पर

newsadmin

सांसद हरिद्वार डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने सुभाषगढ़, ऐथल बुजुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

newsadmin

Leave a Comment