राष्ट्रीय

क्षत्रपति पटेल विचार मंच का बैठक समस्तीपुर में संपन्न

neerajtimes.com  बिहार/समस्तीपुर (संवाददाता- प्रकाश कुमार राय)-  जिले के ख्यातिप्राप्त व लब्ध सामाजिक संस्था क्षत्रपति पटेल विचार मंच का एक सामाजिक बैठक जिला कार्यालय जागदेव राय के निजी आवास धर्मपुर, समस्तीपुर में दिनांक- 10 जुलाई, 2026 (शुक्रवार) समय- 2:00 बजे अपराह्न को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जय कृष्ण राय ने की। कार्यक्रम में संगठन विस्तार तथा सदस्यता अभियान के बारे में परिचर्चा की गयी। साथ ही संस्था अभियान को सुचारू रूप से चलाने हेतु रसीद उपलब्ध कराया गया। अध्यक्ष महोदय व आगन्तुक लोगों के सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रखंड के सरायरंजन, समस्तीपुर में समाजसेवी शिवा नंद राय के निजी आवास पर अग्रिम बैठक का आयोजन दिनांक- 2 अगस्त, 2026 को संपन्न होगा।उक्त बैठक में जिला कार्यकरणी तथा प्रखंड अध्यक्ष की उपस्थिति अनिवार्य है।
मौके पर शिवा नंद राय, डाॅ.जवाहर राय, नवल किशोर राय, अशोक राय, विश्व बंधु राय, जागदेव राय, युवा साहित्यकार व समाजसेवी प्रकाश राय सहित आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

युवाओं को अध्यात्म से जोड़कर ही सर्वांगीण विकास संभव – अभ्यानन्द पूर्व डीजीपी

newsadmin

अदम्य साहस और शौर्य के प्रतीक अमर बलिदानी चंद्र शेखर आजाद – विवेक रंजन श्रीवास्तव 

newsadmin

दिल्‍ली और महाराष्‍ट्र में कोरोना की रफ्तार हुई स्थिर

newsadmin

Leave a Comment