राजनीतिक

18 जुलाई की ओवैसी की जनसभा में अधिक से अधिक पहुंचने का आह्वान

neerajtimes.com देवबंद — ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) द्वारा संगठन विस्तार अभियान के तहत देवबंद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोपाली एवं आसपास के गांवों में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के पश्चिम उत्तर प्रदेश के संयुक्त सचिव मोहतेशिम तथा देवबंद विधानसभा अध्यक्ष शोएब अहमद ने किया।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी के सदस्यता अभियान को गति देते हुए दर्जनों लोगों ने AIMIM की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा में विश्वास व्यक्त किया। इस अवसर पर संगठन को बूथ एवं विधानसभा स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
नवनियुक्त पदाधिकारियों में तज़ामुल को विधानसभा कार्यकारिणी सदस्य, यासिर को सोशल मीडिया प्रभारी तथा मुनीर को विधानसभा कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी प्रदान की गई। पार्टी नेतृत्व ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा ग्राम गोपाली एवं आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पश्चिम उत्तर प्रदेश के संयुक्त सचिव मोहतेशिम एवं देवबंद विधानसभा अध्यक्ष शोएब अहमद ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता से अपील की कि आगामी 18 जुलाई 2026 को सहारनपुर में आयोजित होने वाली बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी की विशाल जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी एकजूटता ,लोकतांत्रिक भागीदारी और संगठनात्मक शक्ति का परिचय दें
उन्होंने कहा कि विधानसभा पार्टी के संगठन आत्मक विस्तार एवं जनसंपर्क अभियान की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता एवं समर्थन की जिम्मेदारी है कि वह अधिक से अधिक लोगों को जनसभा में शामिल होने के लिए प्रेरित करें ताकि लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाया जा सके।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related posts

रोप वे के निर्माण से बढ़ेगी पहाड़ की अर्थिकी, ग्लोबल समिट से पहले पूरा होगा लक्ष्य

newsadmin

कैमरे की नजर में बेशर्मी के हाईवे (व्यंग्य) – सुधाकर आशावादी

newsadmin

“नितिन नबीन: भाजपा की सियासी रणनीति का नया चेहरा”* – कुमार कृष्णन 

newsadmin

Leave a Comment