उत्तराखण्ड

कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

neerajtimes.com रुड़की — जिला कांग्रेस कमेटी,रुड़की महानगर कैम्प कार्यालय पर पंडित सुभाष चंद्र शर्मा की अध्यक्षता तथा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट के नेतृत्व में कई लोगों ने कांग्रेस में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में डा०विवेक सिंह,पंकज राठी व राजीव वालिया का पार्टी जिलाध्यक्ष द्वारा सम्मान किया गया। महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी ने कहा कि आज भाजपा की जनविरोधी नीतियों से पूरे देश की जनता दुखी है ।भाजपा ने देश को भ्रष्टाचार, मंहगाई और अराजकता की ओर धकेल दिया है, जिससे देश का विकास तथा खुशहाली के रास्ते बन्द हो गये हैं।कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सैनी एवं रिजवान अहमद तथा पूर्व मेयर गौरव गोयल व जिला महामंत्री मोहित त्यागी ने कहा कि आज कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। कहा कि आज कांग्रेस में शामिल लोगों के आने से पार्टी मजबूत होगी तथा प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की भारी बहुमत से सरकार बनेगी।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डॉ०हरविंदर सिंह, महामंत्री संजय चौधरी उर्फ गुड्डू पूर्व पार्षद, विजय पाल सिंह, सुधीर चौधरी, सुनील शर्मा, उम्मेद  गाजी,डॉ०नूर मोहम्मद, जिला प्रवक्ता अनिल पुंडीर, नूर मलिक, नसीम खान, नूर आलम, अनूप शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related posts

अ. भा. कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह सम्पन्न

newsadmin

योजनाओं में वित्तीय अनुशासन एवं मितव्ययिता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा

newsadmin

पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष बने रवि बिजारनिया

newsadmin

Leave a Comment