राष्ट्रीय

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

neerajtimes.com बगहा। प्रेस क्लब बगहा के सभागार में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, बिहार की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष प्रो. डॉ. अरविंद नाथ तिवारी ने नई टीम की घोषणा करते हुए कहा कि संगठन पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, छोटे एवं मझोले समाचार पत्रों के सशक्तिकरण तथा पत्रकार कल्याण योजनाओं के विस्तार के लिए राज्यव्यापी अभियान चलाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को सरकार तक मजबूती से पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री को मांग-पत्र भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि विज्ञापन नीति-2016, प्रेस प्रतिनिधि मान्यता नियमावली-2008, पत्रकार कल्याण कोष-2010 तथा पत्रकार सम्मान पेंशन योजना-2019 में आवश्यक संशोधन की मांग की गई है। साथ ही डिजिटल मीडिया, वेब पोर्टल और स्वतंत्र पत्रकारों को मान्यता नीति में शामिल करने, सरकारी विज्ञापनों में लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों को 30 से 40 प्रतिशत आरक्षण तथा समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई।
नई कार्यकारिणी में प्रेमचंद पाण्डेय, राजन दत्त द्विवेदी, डॉ अनमोल कुमार सिंह, ओंकार कश्यप और माधवेंद्र पाण्डेय को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। मुरारी शरण तिवारी को प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा सत्यप्रकाश श्रीवास्तव और आदित्य कुमार को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। सुरेंद्र त्रिवेदी एवं डॉ. रविकेश मिश्र को संरक्षक तथा मो. नसीम एवं सुजय प्रकाश पाण्डेय को स्थायी सदस्य मनोनीत किया गया।
प्रेस वार्ता में इजरायल अंसारी, नरेंद्र पाण्डेय, महावीर अग्रवाल, शमीउल्लाह कासमी, संजीव तिवारी, अमन यादव सहित एसोसिएशन के कई सदस्य मौजूद रहे। सभी ने पत्रकार हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार

Related posts

लोकतंत्र की आधार नीति:निंदक नियरे राखिए – विवेक रंजन श्रीवास्तव 

newsadmin

മഴക്കാല മുന്നൊരുക്കം ചുമർചിത്രങ്ങളിലൂടെ: ദുരന്ത-മുന്നൊരുക്കവുമായി ബന്ധപ്പെട്ട അവബോധം സൃഷ്ടിക്കുന്നതിനുള്ള ചുമർചിത്രരചന

newsadmin

वंदेमातरम् अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, मैहर (मध्यप्रदेश) में भव्य आयोजन सम्पन्न

newsadmin

Leave a Comment