राष्ट्रीय

मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी की 61वीं पुण्य स्मृति – डॉ अनमोल कुमार

neerajtimes.com सुपौल। सिमराही बाजार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, सिमराही बाजार स्थित ओम शांति भवन के सभागार में ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी की 61वीं पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा एवं आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बविता दीदी, सुनीता देवी, इंद्रदेव भाईजी, रामफल भाईजी, सत्यानंद भाईजी, ब्रह्माकुमार किशोर भाईजी, पूजा बहन, सुहानी बहन एवं शिव माता जी द्वारा मातेश्वरी जगदम्बा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ हुआ।
इस अवसर पर राजयोगिनी बविता दीदी ने मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी के दिव्य जीवन, त्याग, तपस्या, सेवा भावना एवं संगठन निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मातेश्वरी जी ने अपने आध्यात्मिक गुणों एवं श्रेष्ठ संस्कारों से लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया। उनका जीवन आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। संस्थान के वरिष्ठ ब्रह्माकुमार किशोर भाईजी ने मातेश्वरी जगदम्बा जी के जीवन चरित्र पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके संघर्ष, समर्पण और ईश्वरीय सेवा के विभिन्न आयामों को उपस्थित श्रद्धालुओं के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मातेश्वरी जी का संपूर्ण जीवन मानवता की सेवा और आध्यात्मिक उत्थान के लिए समर्पित रहा।
कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने ब्रह्मा भोजन ग्रहण किया तथा विश्व कल्याण एवं मानव कल्याण की शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related posts

मानसिक गुलामी का नया दौर – विवेकानंद-

newsadmin

वरिष्ठ कवयित्री डॉ. सविता सिंह ‘मीरा’ को ‘हिंदी साहित्य सेवी सम्मान’

newsadmin

धर्म, अध्यात्म और संस्कृति का त्रिवेणी संगम रक्षा बंधन – चारु सक्सेना

newsadmin

Leave a Comment