राष्ट्रीय

संवेदनशील लेखनी और बहुआयामी प्रतिभा के धनी हैं अभिषेक प्रियदर्शी ‘राही’

neerajtimes.com – दि ग्राम टुडे (मुजफ्फरपुर) बिहार -(कुमार संदीप) –  साहित्य, पत्रकारिता और अभिनय के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके अभिषेक प्रियदर्शी ‘राही’ आज युवा रचनाकारों के लिए प्रेरणास्रोत बन चुके हैं। मुजफ्फरपुर में जन्मे तथा पूर्वी चंपारण के मेहसी प्रखंड स्थित देवाजित परसौनी गांव से जुड़े राही अपनी संवेदनशील लेखनी और मानवीय मूल्यों के लिए विशेष रूप से पहचाने जाते हैं। हिन्दी पत्रकारिता एवं जनसंचार में शिक्षित राही की रचनाओं में प्रेम, मानवता, सामाजिक समरसता और रिश्तों की गहराई का प्रभावशाली चित्रण मिलता है। उन्हें द ग्रेट इंडियन लीडर अवार्ड, सत्याग्रह साहित्य सम्मान एवं सुमित्रानंदन पंत सम्मान सहित कई प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। सोशल मीडिया पर भी उनकी रचनाओं और विचारों को लाखों लोगों का स्नेह प्राप्त है। अपनी सरलता, विनम्रता और संवेदनशील व्यक्तित्व के कारण अभिषेक प्रियदर्शी ‘राही’ साहित्य और समाज के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में स्थापित हो रहे हैं।

Related posts

जिला कलेक्टर को धन्यवाद बैज अवार्ड मिलने पर संगठन ने किया स्वागत

newsadmin

एस.बी एम.जैन स्कूल ने मनायी आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ

newsadmin

प्रेरणा हिंदी सभा में हिंदी सेवी हुए शामिल

newsadmin

Leave a Comment