राष्ट्रीय

उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा टाॅप कर जसमीत कौर ने बढाया कौम का मानः सेठी

neerajtimes,com देवबंद — उत्तर प्रदेश सिख फोरम की बैठक में रूद्रपुर निवासी जसमीत कौर के पीसीएस उत्तराखंड 2026 की परीक्षा टाॅप करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे पूरी कौम के लिए बड़ी उपलब्धि बताया गया।
रेलवे रोड़ स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में फोरम के महामंत्री गुरजोत सिंह सेठी ने कहा कि जसमीत कौर ने पीसीएस उत्तराखंड 2026 की परीक्षा टाॅप कर न केवल अपने नगर व माता पिता का अपितु पूरी सिख का नाम रोशन किया है। कहा कि देवबंद के पूर्व एसडीएम रहे व फोरम के संरक्षक पूर्व आईएएस डा.हरबंस सिंह चुग के नजदीकी परिवार की बेटी की इस उपलब्धि पर पूरे समाज को फख्र है। फोरम के सचिव अरविंदर सिंह काका व लाडी कपूर ने कहा कि प्रशासनिक सेवा में सिख समाज काफी कम संख्या में है। जसमीत कौर के पीसीएस बनने से समाज के बच्चों को प्रेरणा मिलेगी। बैठक में शीघ्र ही कार्यक्रम आयोजित कर जसमीत कौर का सम्मान करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान सेठ कुलदीप कुमार, शुशविंदर पाल सिंह टोनी, हरपाल सिंह कपूर, बलदीप सिंह, हरविंदर सिंह बेदी, रविंद्र सिंह, हरजीत सिंह, पवित्र सिंह, भूपेंद्र सिंह खालसा आदि मौजूद थे।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related posts

नांदिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को सरकारी पोशाक का वितरण

newsadmin

डॉ. सी जय शंकर बाबू को आर. के. आर. एस. मंच ने सर्वश्रेष्ठ सम्मानों से किया सम्मानित

newsadmin

सपना राज की संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन हुआ कला संस्कृति विभाग में

newsadmin

Leave a Comment