राष्ट्रीय

प्रगतिशील सीनियर सिटीजन्स की बैठक सह श्रद्धांजलि सभा आयोजित

neerajtimes.com मुजफ्फरपुर  (बिहार) – – प्रगतिशील सीनियर सिटीजन्स की बैठक एवं श्यामनंदन प्रसाद ठाकुर की तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उनके पुत्र अजय कुमार एवं परिवारजनों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार ब्रह्माण्ड ठाकुर ने किया। साथ ही देवेन्द्र पाण्डेय ने भी कार्यक्रम की रुपरेखा संभाली।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाधिकारी विष्णुदेव प्रसाद सिंह, प्रगतिशील सीनियर सिटीजन्स के अध्यक्ष उदय बाबू तथा किसान नेता अमर बाबू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
दिनेश प्रसाद यादव एवं मनोज राय ने अपनी गायकी से उपस्थित लोगों को भावविभोर किया। वक्ताओं ने स्व. श्यामनंदन प्रसाद ठाकुर को समाज की अनमोल धरोहर बताते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। अंत में अजय ठाकुर ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में उपस्थित लोगों ने श्यामनंदन प्रसाद ठाकुर को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

रिपोर्ट– कुमार संदीप

Related posts

नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक मंच का सातवाँ वार्षिकोत्सव सुंदर काण्ड पाठ के साथ सम्पन्न

newsadmin

रामचरित मानस में स्थापत्य एवं वास्तु शास्त्र – इंजी. विवेक रंजन श्रीवास्तव

newsadmin

बौद्धिक क्षमता और एकाग्रता का खेल शतरंज – हेमन्त खुटे

newsadmin

Leave a Comment