neerajtimes.com – (kumar sandeep) – 31 मार्च 2026 को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए स्टडी जोन (Study Zone – Science & Arts) में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार बोर्ड की दसवीं वार्षिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित छात्रों में ऋषभ (375 अंक), आयुष (359 अंक), आशिक़ (311 अंक), विवेक (303 अंक), अनुभव (300 अंक) और मनिष (279 अंक) शामिल हैं। इन सभी विद्यार्थियों को शिक्षक अनुराग कुमार द्वारा सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर स्टडी जोन के संस्थापक अनुराग कुमार ने कहा,
“इन होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित करना मेरे लिए गर्व की बात है। इनकी मेहनत और लगन अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है। मैं ईश्वर से कामना करता हूँ कि ये सभी विद्यार्थी जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त करें।”
कार्यक्रम का माहौल उत्साह और गर्व से भरा रहा, जहां छात्रों की मेहनत को सराहा गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।