राष्ट्रीय

पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लबकरी गांव ने दी 52 हजार की सहायता

neerajtimes.com देवबंद – पंजाब बाढ प्रभावितों की मदद के लिए क्षेत्र के गांवों द्वारा सहायता करने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को गांव लबकरी के युवाओं ने गुरूद्वारा साहिब पहुंचकर बाढ प्रभावितों की मदद के लिए 52 हजार 581 रूपये की राशि गुरूद्वारा कमेटी को सौंपी।
लबकरी निवासी मौ. बाबर व मौ.जुनैद के नेतृत्व में गुरूद्वारा साहिब पहुंचे लबकरी के युवाओं ने बताया कि उन्होंने पंजाब में आई बाढ के दौरान यह राशि ग्रामीणों की मदद से एकत्र की थी। स्वयं पंजाब जाने की इच्छा थी लेकिन न जा पाने के कारण यह गुरूद्वारा साहिब को सौंप रहे है। गुरूद्वारा कमेटी के सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने बताया कि पंजाब बाढ के बाद से अब तक क्षेत्र के गांवों द्वारा लगभग 14 लाख रूपये का सामान व नगदी गुरुद्वारा कमेटी को प्राप्त हुई है जिसे पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जरूरतमंद तक पहुंचाया जा रहा है। सभी ने लबकरी गांव के लोगों का आभार जताया। इस दौरान बालेंद्र सिंह, अरविंदर सिंह कपूर, देवेंद्र पाल सिंह, प्रिंस कपूर, अमनदीप सिंह, अमृत सिंह, गुरदयाल सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर – महताब आज़ाद

Related posts

केशव कल्चर की संस्थापिका डॉ दीप्ति शुक्ला को मिला ग्लोबल लेगसी अवॉर्ड्स- 2025

newsadmin

श्रीमती उमा सुहाने को हिंदी रत्न सम्मान प्रदान किया – कवि संगम त्रिपाठी

newsadmin

अदम्य साहस और शौर्य के प्रतीक अमर बलिदानी चंद्र शेखर आजाद – विवेक रंजन श्रीवास्तव 

newsadmin

Leave a Comment