( 1 ) अनोखा पर्व
प्रकृति समृद्धि का.,
है फूल देई !!
( 2 ) रंग-बिरंगे
फूलों से देहरी को.,
मिल सजाते !!
( 3 ) प्योंली नामक
राजकुमारी कथा.,
जुड़ी इससे !!
( 4 ) ऋतु बसंत
नववर्ष स्वागत.,
गाते मनाते !!
( 5 ) फ्योंली बुरांश
फूल अर्पित करें.,
शुभ कामना !!
( 6 ) चैत्र मास की
संक्रांति को मनाते.,
लोक पर्व ये !!
( 7 ) उत्तराखंड
का ये मुख्य त्यौहार.,
सभी मनाएं !!
– सुनील गुप्ता,
जयपुर,, राजस्थान |