मनोरंजन

ग़ज़ल – रीता गुलाटी

खोजी थी नौकरी, हो गुज़र,कुछ नही हुआ,

बस जिंंदगी गयी थी बिखर,कुछ नही हुआ।

 

बेरंग हो गयी थी मेरी  कि जिंदगी बड़ी,

मर कर हो भी जाएँ अमर कुछ नही हुआ।

 

होना नही उदास भी,रोना नही तुम्हे,

रोये तमाम उम्र, मगर कुछ नही हुआ।

 

हँसकर खुशी से जी, भूलो गमों को तुम,

होना नही तुझे  पत्थर,कुछ नही हुआ।

 

महकी हुई थी शाम जब तुम आ मिले,

हँसते कटी दोपहर, कुछ नही हुआ।

– रीता गुलाटी ऋतंभरा, चंडीगढ़

 

Related posts

डॉ राकेश सक्सेना ने कि कृष्ण कान्त मिश्र की दिव्यांजलि का विमोचन

newsadmin

राष्ट्रीय कवि संगम इकाई मुंगेली के तत्वावधान में भव्य काव्य गोष्ठी और सम्मान समारोह आयोजित

newsadmin

कान्हा – सुनील गुप्ता

newsadmin

Leave a Comment