राष्ट्रीय

मोरवा विधायक रणविजय साहू ने सुभाष राय के पुत्र अंकुश राज के आकस्मिक निधन पर दी सांत्वना

neerajtimes.com समस्तीपुर/मोरवा (संवाददाता- प्रकाश कुमार राय) – मोरवा क्षेत्र के चकसिकंदर नामक पंचायत में सुभाष राय के पुत्र अंकुश राज व फुफेरे भाई का ताजपुर फोरलेन बाइक दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया।
सूचना मिलते ही बीते शनिवार दिनांक- 24 जनवरी, 2026 को मोरवा विधायक रणविजय साहू ने चकसिकंदर पंचायत में सुभाष राय के निजी आवास पर पधारकर मृतक परिजनों को सांत्वना दी एवं शोक प्रकट किया। साथ ही भविष्य में नाबालिक बच्चों को तेज़ रफ़्तार वाली बाइक तेज़ रफ़्तार से न चलाने की सलाह दी। सड़क पर तेज़ रफ़्तार से बाइक चलाना व थोड़ी-सी लापारवाही के कारण बाइक दुर्घटना में लोगों की मृत्यु हो रही है। उन्होंने सड़क यातायात के कुछ नियमों को समझाया व इसे पालन करने का मार्गदर्शन भी दिया।

मौके पर मोरवा के राजद अध्यक्ष मुन्ना यादव, प्रखंड सचिव बब्लू यादव, सारंगपुर पश्चिमी के भावी मुखिया प्रत्याशी मंजय सहनी, शिक्षक प्रकाश राय, सारंगपुर पश्चिमी पंचायत के युवा पंचायत अध्यक्ष अभिमन्यु यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ आठिया की 11 पुस्तकों का लद्दाख के उपराज्यपाल द्वारा विमोचन तथा इथोपिया, सूरीनाम के राजदूत द्वारा विश्व हिन्दी सेवी सम्मान से किया सम्मानित

newsadmin

कवियों एवं पत्रकारों को प्रदान किया गया प्रेरणा सम्मान

newsadmin

शहीदों को समर्पित कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन किया गया

newsadmin

Leave a Comment