उत्तराखण्ड राजनीतिक

लंबित मामलों पर कार्रवाई करे आयोग : उक्रांद

Neerajtimes.com Dehradun – उत्तराखंड क्रांति दल ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष और सचिव से मुलाकात की। गौरतलब है कि आयोग ने तीन भर्तियां निरस्त कर दी और बाकी आठ भर्तियां विधिक राय के लिए भेज दी हैं। यूकेडी नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने भर्तियां कैंसिल होने पर आक्रोश व्यक्त कर रहे अभ्यर्थियों से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर आयोग के अध्यक्ष तथा सचिव से भी बातचीत की। यूकेडी नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने आयोग से मांग की है कि जो भी गलत तरीके से भर्ती हुए हैं उनके नाम सार्वजनिक किए जाएं और उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए।

यूकेडी नेता सेमवाल ने अध्यक्ष से मांग की कि वर्ष दो हजार अट्ठारह के एलटी परीक्षा में एफआईआर के बाद कोई कार्यवाही नहीं हुई उसमें अमरोहा और बिजनौर के नकल माफिया के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए तत्काल एसटीएफ को रिमाइंडर भेजा जाए। टीजीटू भर्ती में धामपुर के नकल माफिया के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए एसटीएफ को फिर से कहा जाए।

सेमवाल ने कहा कि वन दरोगा भर्ती घोटाले में आपस में सेटलमेंट करने वाले अपराधियों और पैरवी करने वालों के खिलाफ कोर्ट में डबल बेंच में अपील की जाए और सुप्रीम कोर्ट में इसकी फिर से पैरवी की जाए। उन्होंने कहा कि जिन भर्तियों को यूकेपीएससी को सौंपा गया था उनको वापस अधीनस्थ चयन सेवा चयन आयोग अपने पास ले और उन पर तत्काल निर्णय लें।

Related posts

ई-वोटिंग: लोकतंत्र की मजबूती या तकनीकी जटिलता? ✍️ डॉ. सत्यवान सौरभ

newsadmin

उपनल के भवन हेतु निशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी भूमि

newsadmin

वन्यजीव सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री धामी द्वारा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

newsadmin

Leave a Comment