मनोरंजन

रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच झारखंड पर काव्य गोष्ठी संपन्न

neerajtimes,com – रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच, झारखण्ड इकाई पर एक आभासी काव्य संध्या काआयोजन 12 अक्टूबर ‘2025 को किया गया। तीन घंटे से अधिक समय तक चली विविध विषयक काव्य गोष्ठी करवा चौथ, चाँद चांदनी, मेरे साजन, शरद पूर्णिमा, दीपावली आदि के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि संतोष श्रीवास्तव ” विद्यार्थी ” सागर ने किया। जबकि मुख्य अतिथि डॉ गीता विश्वकर्मा ‘ नेह’ बालोद, छत्तीसगढ़ रहीं। विशिष्ट अतिथि डॉ प्रो शरद नारायण खरे, मंडला, की गरिमामयी उपस्थिति रही। कवि सम्मेलन के प्रथम सत्र का संचालन सुनीता मिश्रा ने किया. कार्यक्रम मे शुरुआती उदबोधन करते हुए संस्था के संस्थापक डॉ शिवनाथ सिंह “शिव” ने सभी सम्मानित अतिथियों एवं साहित्य कारों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया और बताया कि साहित्यकारों के सक्रिय सहयोग से रायबरेली काव्य रस साहित्य समूह ( भारत ) की केंद्रीय पटल सहित देश भर मे 11 प्रदेश इकाईयों के साथ हिंदी साहित्य के संवर्धन, प्रसार प्रचार के लिए काम कर रहा है। उसी कड़ी मे आज झारखण्ड प्रदेश इकाई मे एक ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे भारत के विभिन्न राज्यों के 30 से अधिक रचनाकारों ने भाग लिया. कार्यक्रम के दूसरे सत्र का संचालन संध्या श्रीवास्तव ‘साँझ’ (पूर्व आकाशवाणी कलाकार ) ने किया. दोनों संचालकों ने बेहतरीन मंच संचालन से काव्य की अविरल साहित्य धारा को आगे बढ़ाया ।
कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव पर केंद्रीय पटल के मुख्य संरक्षक/प्रशासक डॉ सुधीर श्रीवास्तव गोण्डा ने इस तरह के कार्यक्रमों की प्रासंगिकता और उपादेयता पर अपने विचार रखे तथा भविष्य मे ऐसे कार्यक्रमों के विभिन्न पटलों पर आयोजन की बात कही।
अंत मे संस्थापक शिव नाथ सिंह शिव ने अतिथियों कवियों कवयित्रियों का आभार ज्ञापित किया। अध्यक्षता कर रहे संतोष श्रीवास्तव ” विद्यार्थी ” ने प्रस्तुत की गई रचनाओं की समीक्षा के उपरांत अपना काव्य पाठ करने के साथ ही अगले आयोजन तक कार्यक्रम के विराम की घोषणा की।

Related posts

केशव पब्लिशर्स् के तत्वाधान में ‘कथालोक’ ‘नरेश बजाज के तरकश से’ और ‘Yellow wallpapers’ का भव्य विमोचन – दीप्ती शुक्ला

newsadmin

गर्व देश पर करें कैसे – सुमन शर्मा

newsadmin

उम्मीद – रश्मि मृदुलिका

newsadmin

Leave a Comment