उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में आयोजित कवि सम्मेलन में अनेको कवि हुए सम्मानित

neerajtimes.com देहरदून- हिंदी पखवाड़ा कवि सम्मेलन राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (अष्टावक्र सभागार – हेलेन केलन भवन) राजपुर रोड, देहरादून में हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुमधुर सरस्वती वंदना से हुआ, जिसकी प्रस्तुति संस्थान की यशस्वी बालिका वैष्णवी थापा ने की। इस अवसर पर संस्थान के अन्य प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।

शहर के नामचीन कवियों ने एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ देकर श्रोताओं का मन मोह लिया। वरिष्ठ कवि  सतेंद्र शर्मा ‘तरंग’  के कुशल संचालन में यह आयोजन विशेष रूप से सफल एवं यादगार रहा।

सुंदर कार्यक्रम में आमंत्रित करने हेतु तरंग जी एवं संस्थान का हृदय से आभार प्रकट किया गया ।  साभार – (कविता बिष्ट ‘नेह)

Related posts

राज्य में एक उत्तरदायी एवं संवेदनशील सुरक्षा बल की नितान्त आवश्यकता

newsadmin

यूसीसी की अध्यक्ष श्रीमती रंजना प्रकाश देसाई ने राष्ट्रीय विधि आयोग के अध्यक्ष से भेंट की

newsadmin

जिला सलाहकार समिति की बैठक जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई

newsadmin

Leave a Comment