उत्तर प्रदेश

राजीव भारती के हाई कोर्ट जज बनने पर देवबंद में हर्ष

neerajtimes.com देवबद – पंजाबी समाज की बैठक में समाज के होनहार राजीव भारती का प्रयागराज हाई कोर्ट का न्यायाधीश बनने पर हर्ष व्यक्त किया गया।
लाजपत नगर कालोनी में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए पंजाबी समाज के संरक्षक सेठ कुलदीप कुमार ने कहा कि राजीव भारती ने हाईकोर्ट का जज बनकर न केवल पंजाबी समाज का बल्कि पूरे देवबंद का नाम देश भर में रोशन किया है।
संयोजक गुरजोत सिंह सेठी व हेमंत गिरधर ने कहा कि ईमानदार व कर्तव्यनिष्ठ राजीव भारती ने रजिस्ट्रार हाईकोर्ट के पद पर रहते हुए ईमानदार जजों को तरजीह दी। देवंबद को भी एडीजे विनित वासवानी, ए.सी.जे.एम. परविंदर सिंह व जज प्रिंस जिंदल के रूप में ईमानदार अधिकारी दिए जिससे पीड़ित को न्याय मिलना सरल व सुलभ हुआ।
अध्यक्ष सतीश गिरधर व महामंत्री बालेंद्र सिंह ने कहा कि राजीव भारती ने कपड़े व कास्मेटिक का व्यापार करते हुए 2008 में एडीजे बने। उन्होंने हापुड़, मथुरा समेत कई जिलों में जिला जज के रूप सेवाएं दी। उनके भाई व चाचा आज भी नगर में व्यापार कर रहे है। उनकी उपलब्धि से आज उनके परिवार के साथ- साथ पूरा नगर गर्व की अनूभूति कर रहा है। इस दौरान राजेश अजमानी, श्याम लाल भारती, हरिकृष्ण मल्होत्रा, अशोक साहनी, धर्मपाल महाजन, महेंद्र गिरधर, सचिन छाबड़ा, संजय सलूजा, हरविंदर सिंह बेदी, वेद प्रकाश अरोड़ा, गौरव रतड़ा, विजय गिरधर, अशोक गंभीर, डा.सुरेंद्र सोढी, देवेंद्र पाल सिंह, दिनेश ऋषि, गुरविंदर सिंह छाबड़ा, विनय खुराना, राजीव धींगड़ा, संजीव रसवंत आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर – महताब आज़ाद

Related posts

इक तेरे भरोसे पे (काव्य संग्रह) साहित्य में समर्पण का जुनून-  सुधीर श्रीवास्तव 

newsadmin

उप्र को मिलने वाली है 80 हजार करोड़ रुपए के 1406 प्रॉजेक्ट्स की सौगात

newsadmin

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- अखिलेश यादव को अतीक अहमद का बचाव कोर्ट में करना चाहिए पुलिस को धमकी नहीं देनी चाहिए

newsadmin

Leave a Comment