उत्तर प्रदेश

देवबन्द क्षेत्र के गांव साधारणपुर में हुई “मनमौजी छोरा” देहाती फिल्म की शूटिंग

 

neerajtimes..com देवबन्द.(सहारनपुर) – देवबन्द. क्षेत्र के गांव साधारणपुर में देहाती फिल्म मनमौजी छोरा की शूटिंग की गई जिसका नारियल फोड़कर विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया।

स्टार फिल्म स्टूडियो के बैनर तले बन रही फिल्म की जानकारी देते हुए अभय सिंह ने बताया कि मनमौजी छोरा एक देहाती व परिवारिक फिल्म है और पारिवारिक माहौल के साथ साथ कॉमेडी से भी भरपूर है जिसमें वर्तमान परिवेश में एक युवक द्वारा नारी शक्ति को सम्मान देकर नारी शक्ति को हौंसला देते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का पात्र दर्शाया गया है। फिल्म में मुख्य अभिनेत्री स्वेता तारियल व शिवम् साधारणपुर अभिनेता की भूमिका में नजर आ रहे हैं। प्रोड्यूसर मनीष सोलंकी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में फिल्म का निर्माण करना ग्रामीण अंचल में छुपी हुई प्रतिभा को निखारकर उन्हें मंच देना है। शूटिंग देखने को दर्शकों की भीड़ लगी रही। इस दौरान डायरेक्टर मितवा मेहर, कैमरामैन अभय सिंह, रवि मल्होत्रा, सौराज सिंह सिंघानिया, दिनेश कांगड़ा अक्षय, अंकुर सैनी, जीतन सोलंकी, हरीश सोलंकी, बिना कश्यप, मेकअप आर्टिस्ट श्वेता सैनी, विशाल त्यागी व शानू कश्यप समेत आदि कलाकार मौजूद रहे।

रिपोर्टर – महताब आज़ाद

Related posts

बचपन प्ले स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया

newsadmin

कुशीनगर में जहरीली टॉफी खाने से चार बच्चों की हुई मौत,सीएम योगी आदित्यनाथ ने जांच के दिए निर्देश

admin

गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकाली प्रभातफेरी : दो नवम्बर को निकलेगा विशाल नगर कीर्तन

newsadmin

Leave a Comment