राष्ट्रीय

शिक्षक दिवस पर शिक्षक अशोक यादव हुए सम्मानित

neerajtimes.com मुंगेली बिहार। डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिन शिक्षक दिवस के अवसर पर  एम.एस. केशरी पब्लिकेशन मुजफ्फरपुर, बिहार के द्वारा शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु शिक्षक यादव को “शिक्षक रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया।
दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह देहरादून, उत्तराखंड के द्वारा उत्कृष्ट शैक्षणिक सेवाओं और गतिविधियों के लिए शिक्षक यादव को “टीजीटी शिक्षक रत्न सम्मान” से विभूषित किया गया। साहित्य संगम संस्थान महाराष्ट्र इकाई के द्वारा एक कुशल समर्पित एवं प्रेरणादायक साहित्य शिक्षक के रूप में अद्वितीय योगदान, ज्ञान की गहराई एवं विद्यार्थियों में साहित्यिक चेतना जागृत करने हेतु शिक्षक, कवि एवं साहित्यकार अशोक कुमार यादव मुंगेली, छत्तीसगढ़ शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिजराकापा नवीन एवं संस्थापक/अध्यक्ष यादव समाज सेवा, कला, संस्कृति एवं साहित्य उन्नयन समिति को “मैथिलीशरण गुप्त साहित्य शिक्षक दिवस सम्मान” से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने पर संगीता यादव, मोहित कुमार यादव, कैलिसा यादव, आशा यादव, अनिल कुमार यादव, यशवंत पात्रे, करन टंडन सहित अन्य दोस्तों, परिजनों एवं शिक्षकों ने शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।

Related posts

हाईकोर्ट के फैसले का जहां सत्ता पक्ष के लोगों ने स्वागत किया। तो वहीं विपक्ष को हाईकोर्ट का फैसला रास नहीं आया

admin

प्रगतिशील सीनियर सिटीजन्स की बैठक सह श्रद्धांजलि सभा आयोजित

newsadmin

पीएम मोदी की वाराणसी में चुनावी सभा तो अमित शाह आज जौनपुर में चुनावी सभा करेंगे, जेपी नड्डा भी भदोही में रहेंगे

admin

Leave a Comment