राष्ट्रीय

डॉ. सोमनाथ शुक्ल प्रयागराज प्रेरणा के सलाहकार मनोनीत

neerajtimes.com जबलपुर – प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा हिंदी के प्रचार-प्रसार व हिंदी के आयोजन को सफल रुप से क्रियान्वित करने हेतु डॉ सोमनाथ शुक्ल प्रयागराज को संस्था का सलाहकार मनोनीत करती है। डॉ सोमनाथ शुक्ल प्रयागराज सुप्रसिद्ध ग़ज़लकार व लेखक हैं। कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दिल्ली में 13 व 14 सितंबर 25 को आयोजित होने वाले हिंदी सम्मेलन व राष्ट्रभाषा अभिव्यक्ति सभा में डॉ सोमनाथ शुक्ल प्रेरणादायक सहयोग कर रहे हैं इसी को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें सलाहकार मनोनीत किया गया है।
संस्था के महासचिव प्रदीप मिश्र अजनबी दिल्ली व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ लाल सिंह किरार अम्बाह मुरैना ने कहा कि डॉ सोमनाथ शुक्ल के सलाहकार बनने पर संस्था को संबल मिलेगा।
डॉ सोमनाथ शुक्ल को राजवीर सिंह वरिष्ठ पत्रकार, रामलखन गुप्त वरिष्ठ पत्रकार, संतोष कुमार पांडेय वरिष्ठ पत्रकार व राष्ट्रीय प्रवक्ता, राजकुमारी रैकवार राज, प्रभा श्रीवास्तव, रामगोपाल फरक्या, गोपाल जाटव विद्रोही कवि आदि ने बधाई दी है।

Related posts

काव्य कॉर्नर फाउंडेशन-एकलव्यम् द्वारा शिक्षक दिवस पर देश-विदेश के गुरुजनों का सम्मान- डॉ पूजा गंगानिया

newsadmin

कवियत्री मेघा अग्रवाल व बाल कवियत्री मिहूं अग्रवाल नागपूर का गौरव

newsadmin

प्राकृतिक सौंदर्य व बालों की देखभाल के घरेलू उपाय – डॉ. फ़ौज़िया नसीम ‘शाद’-

newsadmin

Leave a Comment