कारोबार

अजब कारोबार देखा – अनिरुद्ध कुमार

 

इस जहाँ का अजब कारोबार देखा,

आदमी का हर तरफ भरमार देखा।

 

आदमी हीं आदमी को दे सहारा,

आदमी से आदमी का मार देखा।

 

आदमी करता सदा हीं बेवफाई

आदमी से आदमी का प्यार देखा।

 

इस जमीं पे आदमी करता गुजारा,

भूख का मारा सदा लाचार देखा।

 

देखतें हर आदमी करता तिजारत,

आदमी हीं आदमी का यार देखा।

 

आदमी ही आदमी को दे निवाला,

आदमी का आपसी तकरार देखा।

 

क्या गजब दुनिया बनाई ‘अनि’ खुदा नें,

आदमी का क्या गजब व्यौहार देखा।

– अनिरुद्ध कुमार सिंह, धनबाद, झारखंड

Related posts

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने एलआईसी म्यूचुअल फ़ंड के साथ किया करार

newsadmin

केंद्र सरकार ने जीएसटी पंजीकरण को निरस्त करने की मंजूरी दी

newsadmin

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने रिजर्व बैंक इनोवेशन हब के सहयोग से फॉर्म 15जी एवं एच जमा करना सरल किया

newsadmin

Leave a Comment