उत्तराखण्ड

आपदा प्रभावितों की सुनी समस्याएं, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज थराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया एवं आपदा प्रभावित लोगों से भी मिले। इस दौरान थराली में आपदा प्रभावित कुछ ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से आग्रह किया कि वे ऊपर के गांवों का भी जल्द से जल्द रास्ता खुलवा दें।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि रास्ता खुलाने का काम युद्धस्तर पर जारी है और जैसे ही मार्ग सुरक्षित होगा, वे स्वयं वहाँ गांववासियों के साथ जाकर हालात का जायजा लेंगे।

विदित है कि मुख्यमंत्री इसी तरह धराली आपदा के समय लगातार तीन दिन तक प्रभावित क्षेत्र में डटे रहे और हर राहत एवं बचाव कार्य की खुद मॉनिटरिंग की।

मुख्यमंत्री धामी ने साफ संदेश दिया है कि उत्तराखण्ड सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और प्रभावित गांवों तक राहत और सहायता पहुँचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Related posts

आपदा के दौरान अवरूद्ध हो रही सड़कों की की जाए अविलम्ब मरम्मत

newsadmin

मुख्यमंत्री धामी ने सुबह भ्रमण के दौरान किया जनता से सीधा संवाद

newsadmin

जनता मिलन कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा जनता की समस्याएं सुनी गई

newsadmin

Leave a Comment