मनोरंजन

अनकही तकलीफें – प्रियंका सौरभ

 

तकलीफें, जो दिखती नहीं,

मगर भीतर चुभती रहती हैं।

कह न सके जो दिल की भाषा,

वो लहरें मद्धम-सी बहती हैं।

 

आँखों में छुपा हुआ समंदर,

जो कभी बह निकले न सके।

मौन से बुनी हुई एक कथा,

कोई सुन सके, कोई न सके।

 

मुस्कान के पर्दे के पीछे,

छुपा एक अकेला साया है।

जिसके दर्द को समझ न सका,

वो दिल का कोई माया है।

 

धूप में भी ठंडी छाँव सी,

कहीं ये पीड़ा छुपी रहती है।

अधरों पर अनकहे गीत,

मन की कोई पुकार सुनती है।

– प्रियंका सौरभ, 333, परी वाटिका,

कौशल्या भवन, बड़वा (सिवानी)

भिवानी, हरियाणा – 127045,

Related posts

श्रावण माह में शिवार्चन (10) – (श्री त्रयंबकेश्वर जी, महाराष्ट्र) – कर्नल प्रवीण त्रिपाठी

newsadmin

जिंदगी – रेखा मित्तल

newsadmin

“अनसुलझी उलझन की बातें” पुस्तक लोकार्पण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

newsadmin

Leave a Comment