राष्ट्रीय

सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति के खिलाफ महासंघ करेगा विरोध प्रदर्शन – गुरुदीन वर्मा

neerajtimes.com शिवगंज( राजस्थान) – अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ 09 जुलाई 2025 को जिला मुख्यालय पर कर्मचारियों की 11 सूत्री मांग पत्र एवं आरजीएचएस में लगातार की जा रही कटौतियों के विरोध में करेगा विरोध प्रदर्शन।

राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के जिला प्रवक्ता गुरुदीन वर्मा के अनुसार महासंघ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया है कि 11 सूत्री मांग पत्र सरकार के पास लम्बित होने के राज्य सरकार संवादहीनता कर रही है। प्रदेश के सेवारत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने की अत्यधिक महत्वपूर्ण योजना में लगातार कटौतियां करने, पुरानी पेंशन योजना का यथावत रखने के लिए PFRDA बिल को रद्द करने, आंठवे वेतन आयोग का गठन करने, सरकारी महकमों का निजीकरण बन्द करने, राज्य कर्मचारियों के पारदर्शी स्थानान्तरण नीति बनाने, प्रत्येक राजकीय विद्यालयों में शारीरिक शिक्षक नियुक्त करने, ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत कार्मिकों को मूल वेतन का 10 प्रतिशत ग्रामीण भत्ता स्वीकृत करने, जनवरी 2020 से 2021 तक के मंहगाई भत्ते का एरियर नकद भुगतान करने, पुलिस एवं आपातकालीन सेवा के कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश देना सुनिश्चित किया जाये साथ ही पुलिस सेवा के कार्मिको की लम्बित पदोन्नति अविलम्ब करवाने, सभी विभागों में लम्बित पदोन्नति अविलम्ब करवाने, 60 हजार पदों पर सहायक कर्मचारियों की शीघ्र भर्ती की जाये सहित विभिन्न विभागों की डीपीसी अविलम्ब करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर जिला कलक्टर सिरोही के माध्यम से सुख्य सचिव राजस्थान सरकार को ज्ञापन भेजा जायेगा।

Related posts

गया रेलवे जंक्शन को रेल डिविजन बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर कॉंग्रेस पार्टी का विशाल धरना प्रदर्शन – डॉ अनमोल कुमार

newsadmin

घर की पहली शिक्षक: माँ और बदलता पालन-पोषण – डॉ. सत्यवान सौरभ

newsadmin

संगठन, रणनीति व दृढ़निश्चय के अद्वितीय शिल्पकार अमित शाह – सुरेश पचौरी

newsadmin

Leave a Comment