neerajtimes.com देवबंद – ऐतिहासिक ग्राम मिरगपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान नेता राजेश पायलट जी की मूर्ति (समाधि) पर पहुंचकर उन्हें फूल माला पहनाई एवं प्रसाद वितरण किया चौधरी कालूराम ने कहा की पायलट किसान, मजदूर ,मजलूम के सच्चे नेता थे वह सोचते थे किसान केसे संपन्न हो पायलट निर्भीक निडर एवं मजबूत ओर अपनी बात पर अडिग रहने वाले नेता थे उन्हें हर बिरादरी के लोग प्यार करते थे और अपना नेता मानते थे पायलट कहा करते थे जहां पर बैठकर कानून एवं कार्य योजना बनाई जाती है जब तक उन कुर्सियों तक किसान और गरीबों के बच्चे पढ़ लिखकर नहीं पहुंचेंगे तब तक देश तरक्की नहीं कर सकता पायलट को देश हमेशा याद करता रहेगा इस अवसर पर चौधरी ओमपाल चेयरमैन समिति देवबंद परविंदर कुमार ,प्रदीप कुमार ,मनोज कुमार ,जोगिंदर मोनू ,अजय पवार, प्रवीण पवार काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। रिपोर्टर – महताब आज़ाद देवबंद
previous post